वोटिंग से 4 दिन पहले आप का घोषणापत्र जारी 
नई दिल्ली । दिल्ली विधानसभा चुनाव से चार दिन पहले आम आदमी पार्टी (आप) ने मंगलवार को घोषणा-पत्र जारी किया। आप ने अपने घोषणापत्र में साफ-सुथरी दिल्ली और स्वच्छ यमुना की गारंटी ली है। पार्टी ने गरीब आदमी के लिए राशन की डोर स्टेप डिलीवरी सेवा चालू करने की बात कही है। यह व्यवस्था सेवाओं की डिलीवरी की तरह ही काम करेगी। कांग्रेस और भाजपा ने पहले ही पार्टी मैनिफिस्टो जारी कर दिया है। जनवरी में आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने ‘केजरीवाल का गारंटी कार्ड’ जारी किया था। इसमें राजधानी के हर नागरिक को 200 यूनिट बिजली, मोहल्ला मार्शल और 24 घंटे स्वच्छ पानी देने का वादा किया गया था।
आप की घोषणाएं
- हर घर में सीधे राशन कार्ड पहुंचाएंगे।
- जन लोकपाल और स्वराज बिल लाएंगे।
- 24 घंटे 200 यूनिट फ्री बिजली।
- अवैध कोलोनियों को नियमित किया जाएगा।
- यमुना को साफ करने की गारंटी, जन लोकपाल और स्वराज बिल लाएंगे।
- 24 घंटे साफ पानी की सुविधा नल पर देंगे।
- दुनिया का सबसे बड़ा मेट्रो नेटवर्क बनाएंगे।
- महिलाओं के लिए घर से काम करने की व्यवस्था करेंगे।
- दिल्ली के 10 लाख बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा कराएंगे।
- देशभक्ति पाठ्यक्रम शुरू करेंगे। हैप्पिनेस पाठ्यक्रम से रिश्तों में गरिमा आई है। उसी तर्ज पर नया देशभक्ति पाठ्यक्रम शुरू होगा। इसका मकसद यह है कि लोगों में देश से, देश के तिरंगे से और इंसानियत से प्रेम करने का भाव बढ़े।
- बच्चा अपनी मातृभाषा पढ़े लेकिन अंग्रेजी भी सीखे, इसके लिए हम स्कूल से आगे निकल गए (ग्रेजुएट, दूसरे कोर्स वालों को) उनके मौके बढ़ाने के लिए पर्सनैलिटी डेवलेपमेंट और इंग्लिश की क्लासें लगेंगी।