वास्तु दोष भी दूर कर देते हैं पशु-पक्षी

वास्तु दोष भी दूर कर देते हैं पशु-पक्षी





वास्त शास्त्र में पशु-पक्षियों का मानव जीवन में विशेष महत्व बताया गया है। माना जाता है कि पशु पक्षियों में अनिष्ट तत्वों को काबू में रखने की अद्भुत शक्ति होती है। पालतू पशुओं के बारे में माना जाता है कि इनके अंदर नकारात्मक शक्तियों को निष्क्रिय बनाने की ताकत होती है।
किसी भी अनिष्ट से बचने के लिए गोदान को सबसे उत्तम माना जाता है। यह भी मान्यता है कि जिस भूभाग पर मकान बनाना हो वहां पंद्रह दिन गाय-बछड़ा बांध दें। इससे यह जगह पवित्र हो जाती है। भगवान विष्णु एवं मां लक्ष्मी की प्रसन्नता के लिए गाय पालना उत्तम माना गया है। हर दिन गाय को रोटी खिलानी चाहिए। गाय की सेवा करने से पितरों को तृप्ति मिलती है। घर में क्लेश रहता है तो चिड़िया को दाना खिलाने से जीवन में खुशियां लौट आती हैं। व्यापार करने वालों को प्रतिदिन पक्षियों को दाना अवश्य डालना चाहिए। इससे आर्थिक मामलों में लाभ होता है। गिलहरियों को रोटी खिलाने से हर कठिनाई से आसानी मुक्ति मिल जाती है। घर में तोता पालना भी शुभ माना जाता है। मछलियों को पालने और इन्हें आटे की गोलियां खिलाने से अनेक दोष दूर होते हैं। माना जाता है कि पालतू कुत्ता, घर के रोगी सदस्य की बीमारी अपने ऊपर ले लेता है। यह भी मान्यता है कि गुरुवार को हाथी को केले खिलाने से नकारात्मक प्रभाव दूर हो जाते हैं। अगर सफलता पाने की चाह है तो अपने घर में गरुड़ की मूर्ति या फोटो रखें।





Popular posts
शिवराज ने कहा- कोरोना संकट खत्म होने पर गिरिराज की परिक्रमा करूंगा
Image
मध्य प्रदेश के 1 और आईएएस की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, भोपाल में तीन नए मरीज मिले, प्रदेश में कुल संख्या 182 हुई
Image
मध्यप्रदेश / राज्य सरकार के निर्णय से कर्मचारी और पेंशनर्स नाराज, कर्मचारी नेताओं ने कहा- डीए रोकना उचित नहीं, इससे गलत परंपरा शुरू होगी
Image
स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट ने किया अस्पताल का औचक निरीक्षण, मरीजों से जाना हालचाल
Image
पूर्व मुख्यमंत्री परेशान / दिग्विजय ने धमकी भरे फोन आने पर मोबाइल बंद किया; ट्वीटर पर कॉल करने वालों के नंबर शेयर किए, डीजीपी से शिकायत की
Image