मॉब लिंचिंग मामले में मंत्री तुलसी सिलावट ने घायलों को दिए 1 लाख की सहायता राशि

मॉब लिंचिंग मामले में मंत्री तुलसी सिलावट ने घायलों को दिए 1 लाख की सहायता राशि





इंदौर। स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट ने मॉब लिंचिंग घटना के घायलों को एक लाख की सहायता राशि दी। मंत्री आज इंदौर के चोइथराम अस्पताल पहुंचकर घायलों से उनका हालचाल जानने के बाद आ​र्थिक मदद की।


गौरतलब है कि धार जिले के मनावर में हुए मॉब लिंचिंग घटना में एक की मौत हो गई, जबकि 4 लोग घायल है। सरकार ने मृतकों के परिजनों को सहायता राशि दी। वहीं आज घायलों को मंत्री ने सहायता राशि देकर हालचाल जाना। घायलों का उपचार इंदौर के चोइथराम अस्पताल में चल रहा है।


बता दें कि बच्चा चोरी के शक में 5 लोगों की लाठी, डंडा और पत्थरों से पिटाई की गई थी। ​इस घटना में एक शख्स ने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया। जबिक 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले में पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से 10 से ज्यादा को जेल भेज दिया है।